Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

फर्जी दस्तावेजों के साथ टैक्सी चला रहा था बांग्लादेशी नागरिक, दुर्घटना के बाद हुआ खुलासा

पुलिस का कहना है कि वह मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है, ताकि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके

26 May 2025

फर्जी दस्तावेजों के साथ टैक्सी चला रहा था बांग्लादेशी नागरिक, दुर्घटना के बाद हुआ खुलासा

कोलकाता। कोलकाता में एक सड़क दुर्घटना की जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को फर्जी दस्तावेजों के साथ टैक्सी चलाते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान आजाद शेख के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश के फरीदपुर जिले का निवासी है और अक्टूबर 2023 में अवैध रूप से भारत आया था।
पुलिस के अनुसार, रविवार को कोलकाता में एक सड़क हादसा हुआ था। हादसे के जांच के दौरान आजाद शेख के पास से फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और आयुष्मान भारत योजना का कार्ड भी बरामद हुआ। यह दस्तावेज भारतीय नागरिकों को जारी किए जाते हैं, ऐसे में एक विदेशी नागरिक द्वारा इनका बनवा लेना प्रशासनिक सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। हालांकि, बाद में उसके घर पर दबिश दी गई तो बांग्लादेशी दस्तावेज भी मिले हैं।
पुलिस के अधिकारी ने सोमवार को बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने में स्थानीय व्यक्ति जफर अली शेख ने उसकी मदद की थी, जो उत्तर 24 परगना के नाजाट इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत में लिया गया है।
इस घटना के बाद राज्य में फर्जी दस्तावेजों के जरिए अवैध नागरिकों की घुसपैठ को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है। अधिकारियों को आशंका है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में ऐसे और भी लोग सक्रिय हो सकते हैं, जो फर्जी पहचान के सहारे वर्षों से रह रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित जांच एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
इस हादसे में घायल हुए एएसआई सुषेण दास का इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है, ताकि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फर्जी दस्तावेजों के साथ टैक्सी चला रहा था बांग्लादेशी नागरिक
पुलिस का कहना है कि वह मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है, ताकि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News